ये हैं मोदी के करोड़पति मंत्री, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 06:13 PM

these are modi s millionaire ministers

नरेंद्र मोदी ने आज तीन के साल के कार्यकाल में तीसरी बार अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए 9 नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया है। मोदी के 9 में से 7 मंत्री करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन के साल के कार्यकाल में तीसरी बार अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए 9 नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया है। मोदी के 9 में से 7 मंत्री करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। एक नजर मोदी के नए कैबिनेट मंत्रियों और उनकी संपत्ति पर।

गजेंद्र सिंह शेखावत
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में आज स्थान पाने वाले गजेन्द्र सिंह शेखावत किसानों के लोकप्रिय नेता हैं। गजेंद्र 14 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास करीब 30 लाख की प्रॉपटी है। 19 लाख के सोने के गहने और 5 लाख का चांदी का सामान जिसमें गहने के अलावा बर्तन शामिल हैं। 8 लाख की गाड़ी उनके पास हैं।

PunjabKesari

अश्विनी कुमार चौबे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाए गए अश्विनी कुमार चौबे करीब 2 करोड़ से ज्यादा संपत्ति और धनराशि के मालिक हैं। उनके पास 4 लाख के सोने के गहने, 5 हजार के चांदी और 70 हजारे के डायमंड के गहने हैं। 1 करोड़ से ज्यादा की उनकी प्रॉपटी है जिसमें इनका घर भी शामिल है। उनके पास Tata Safari और Maruti Swift Dzire है।

PunjabKesari


शिव प्रताप शुक्ला
वित्त राज्यमंत्री बनाए गए शिव प्रताप शुक्ला 7 करोड़ से ज्यादा प्रॉपटी और धनराशि के मालिक हैं। करीब 7 लाख के सोने के गहनों के अलावा कोई और ज्वैलरी नहीं है। उनके पास खुद की MARUTI SWIFT DZIRE है जिसकी कीमत 9 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा उनके नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की कृषि भूमि के अलावा 81 लाख का मकान और प्लॉट है।

PunjabKesari

अनंत कुमार हेगड़े
अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं और राजनीति के साथ ही कोरियाई मार्शल आर्ट ताइक्वांडो में भी सिद्धहस्त हैं। उनको कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। हेगड़े करीब 3 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पास खुद की Maruti suzuki है। एक लाख के सोने और अन्य धातु के गहने हैं। 1 लाख की कृषि भूमि के अलावा 10 लाख का घर और 35 लाख की अन्य जमीन है।PunjabKesari

राजकुमार सिंह
मोदी कैबिनेट में बिहार के आरा से लोकसभा सदस्य राज कुमार सिंह भी शामिल हैं। उनको ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है। राजकुमार सिंह चार करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास खुद की Fiat Palio Car के अलावा 75 हजार के गहने (सोने या चांदी के जानकारी नहीं दी) है। 16 लाख की कृषि भूमि और 15 लाख की खाली जमीन व खुद के चार घर हैं जिनमें दो की कीमत करीब 25 लाख और 1 करोड़ और एक घर 80 लाख का है।PunjabKesari

सत्यपाल सिंह
मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह ने बागपत में लोकदल के गढ़ को ढहा कर भाजपा का परचम लहराया था। उनको मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया। सत्यपाल सिंह करीब 6 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन उनके पास खुद की गाड़ी नहीं है। 91 हजार के गहने उनके पास हैं। 7 लाख की कृषि भूमि व 7 लाख की खाली जमीन और खुद के 4 घर हैं। जिनकी कीमत 49 लाख, करोड़, 62 लाख और 55 लाख है।PunjabKesari

वीरेंद्र कुमार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। विरेंद्र 87 लाख से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। वीरेंद्र कुमार के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। उनके पास 90 लाख के सोने के जेवर हैं। 13 लाख की खाली जमीन के अलावा उनके पास 5 लाख की जमीन है। हालांकि उनके पास खुद का घर नहीं है।

PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!