Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 03:42 AM
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को ताज महल का दीदार करने आ रहे हैं। वह प्रात:काल 9:40 से 11:40 तक ताज महल का दीदार करेंगे। जिस कारण आम सैलानियों के लिए ताज महल में एंट्री बंद रहेगी। जानकारी मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने...
नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को ताज महल का दीदार करने आ रहे हैं। वह प्रात:काल 9:40 से 11:40 तक ताज महल का दीदार करेंगे। जिस कारण आम सैलानियों के लिए ताज महल में एंट्री बंद रहेगी। जानकारी के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ ताज महल देखने आएंगे। प्रात:काल 9:40 बजे से 11:40 तक ताज महल का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
ताज महल की टिकटें लेने वाली खिड़कियों को 1 घंटे पहले मतलब 8:40 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। दोपहर में 11:40 तक या कनाडाई प्रधान मंत्री के वापस जाने तक ताज महल बंद रहेगा। रविवार होने के कारण प्रधानमंत्री ट्रूडो का यह दौरा आम सैलानियों को परेशान करेगा। प्रात:काल ताज जिस समय से बंद कर दिया जाएगा, उस समय लोग गाड़ियों और ट्रेनों के द्वारा इसका दीदार करने के लिए यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे से भी सैलानी उस समय आगरा पहुंचते हैं। ताज के फाटकों पर इन सैलानियों के पहुंचने के साथ भीड़ लग जाएगी। अगर कहीं उनका आगरा दौरा थोड़ा लेट हो जाता है तो सैलानियों को दोपहर 1 बजे तक परेशान होना पड़ सकता है।
कनाडाई प्रधान मंत्री के ताज दीदार के लिए स्मारक 2 घंटे प्रात:काल बंद रहेगी। इस जानकारी के बाद टूर ऑपरेटरों ने ग्रुप के प्रोग्रामों में बदलाव किया है। जिस कारण वह दिल्ली से प्रात:काल आगरा आने वाले सैलानियों को पहले आगरा किला और फतेहपुर सीकरी दिखाएंगे। फिर दोपहर में ट्रूडो के वापस जाने के बाद वह सैलानी ताज महल का दीदार कर पाएंगे। गौरतलब है कि इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आगरा दौरे के दौरान ताज महल करीब 5 घंटों के लिए बंद किया गया था।