असम से लड़कियों की तस्करी करवा रहे हैं संघ परिवार के संगठन: कांग्रेस

Edited By ,Updated: 30 Jul, 2016 07:02 PM

trafficking of girls from assam are making organization sangh parivar congress

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि संघ परिवार के तीन संगठन सभी कानूनों का घोर उल्लंघन करते हुए असम की युवा आदिवासी...

नई दिल्ली:  कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि संघ परिवार के तीन संगठन सभी कानूनों का घोर उल्लंघन करते हुए असम की युवा आदिवासी लड़कियों की मानव तस्करी कर रहे हैं। पार्टी ने हैरत जताते हुए सवाल किया कि क्या यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे ‘बेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे’ का हिस्सा है। 
 
पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा कि संघ परिवार से संबद्ध तीन संस्थाएं यथा राष्ट्र सेविका समिति, विद्या भारती एवं सेवा भारती द्वारा बेहतर शिक्षा के नाम पर असम की युवा आदिवासी लड़कियों की मानव तस्करी किया जाना पीड़ादायी, भद्दा और कठोर सच्चाई है।
 
महिला कांग्रेस प्रमुख शोभा आेझा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि विस्तृत जांच एवं दस्तावेजी साक्ष्यों से यह अकाट्य रूप से साबित हुआ है कि किस प्रकार संघ परिवार ने बाल अधिकारों के बारे में भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए असम की 31 युवा आदिवासी लड़कियों की पंजाब एवं गुजरात में तस्करी की।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि इन बच्चों को असम में वापस लाने के आदेश का संघ परिवार द्वारा परिचालित संस्था ने गुजरात एवं पंजाब की भाजपा शासित सरकारों के सक्रिय सांठगांठ से उल्लंघन किया। इनमें असम बाल अधिकार संरक्षण आयोग तथा दिल्ली एवं पटियाला की चाइल्ड लाइन द्वारा दिए गए आदेश शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!