यहां सड़कों पर घूमती है फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली ‘लुटेरी हसीना’, संभल कर आप न हो जाएं शिकार!

Edited By ,Updated: 23 Oct, 2016 07:04 PM

two arrested in case of robbery

सावधान हो जाएं देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम घूमती हंै लुटेरी हसीनाएं, जिसके आप भी हो सकते हैं शिकार।

नई दिल्ली: सावधान हो जाएं देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम घूमती हंै लुटेरी हसीनाएं, जिसके आप भी हो सकते हैं शिकार। यह वाकाया कोई कथिततौर पर सत्य है। हाल ही में दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसी ही लड़की को गिरफ्तार किया है। लुटेरी हसीना के नाम से चर्चाओं में इस लड़की के निशाने पर महंगे-महंगे फोन होते थे। यह शातिर हसीना लड़को को नहीं बल्कि लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी। पुलिस ने इस सिलसिले में  लड़की के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।


सफाद रंग की गाड़ी में सवार होकर करती है शिकार
महिला की इस करतूत से दिल्ली यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के इलाकों में काफी खौफ व्याप्त था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी के साथ देर रात सड़कों पर सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर निकलती और घटना को अंजाम देती। हैरान कर देनी वाली बात यह है कि लुटेरी हसीन दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट है और काफी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर है। 


अकेली लड़की को देख करती है ड्रामा
वारदात को अंजाम देने के लिए महिला सुनसान जगहों पर अकेली लड़की को देखकर उसके पास जाती और कॉल करने के लिए किसी बहाने से उसका फोन मांग लेती थी। जिसके बाद महिला बात करने का ड्रामा करते हुए थोड़ा दूर निकल जाती और वहां पहले से मौजूद महिला का साथी कार में उसे लेकर वहां से फरार हो जाता था।


10 से ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम
इस शातिराना कार्य में महिला और उसके साथी ने अब तक 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने वारदात की वजह का जो खुलासा किया उसे सुनकर आपकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएंगी। इसे आरोपों से बचने के लिए भी प्रयोग में लाया गया हथकंडा भी कह सकते हैं। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। लिहाजा उसे केस लडऩे के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।


लूटकर सस्ते दामों में बेचते थे फोन
इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला और उसका साथी लूटे हुए फोन को सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। साथ ही पुलिस उन लोगों की भी पड़ताल कर रही है, जो आरोपियों से औने-पौने दामों पर फोन खरीदा करते थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!