Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jun, 2017 12:44 PM
जम्मू कश्मीर के एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर व कृष्णा घाटी में पाकिस्तान द्वारा गुरुवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया जिसके चलते 2 नागरिकों के घायल होने की खबर है।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर व कृष्णा घाटी में पाकिस्तान द्वारा गुरुवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया जिसके चलते 2 नागरिकों के घायल होने की खबर है। पुंछ के डी.सी हरुन मलिक ने जानकारी देते हुए बताया है कि केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी में 2 नागरिक घायल हुए हैं जिन्हें GMC अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इन इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।