झूठा केस बनाकर जेल पहुंचे लालू के दो सेवक, SSP ने शुरु की जांच

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 01:06 PM

two wellwishers of lalu arrived in jail

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाते हुए रांची की बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। लालू प्रसाद यादव को जेल में कोई तकलीफ ना हो इस बात को देखते हुए उनके दो सेवक झूठा केस बनाकर उनकी सेवा के लिए जेल में पहुंच गए हैं। मामले...

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाते हुए रांची की बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। लालू प्रसाद यादव को जेल में कोई तकलीफ ना हो इस बात को देखते हुए उनके दो सेवक झूठा केस बनाकर उनकी सेवा के लिए जेल में पहुंच गए हैं। मामले का पता लगने पर जांच शुरु कर दी गई है। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। 

यह दोनों सेवक रांची में दूध का कारोबार करते हैं और लालू के बहुत करीबी हैं। जानकारी के अनुसार, इन दो सेवकों का नाम मदन और लक्ष्मण है। लक्ष्मण उनके लिए खाना बनाने का काम करता है तो मदन उनकी सेवा करता है। मदन और लक्ष्मण के द्वारा एक अन्य युवक की मदद लेकर अपने ऊपर मारपीट करने और 10 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

इस मामले पर जब थाना अध्यक्ष द्वारा आरोपियों को जेल भेजने से इनकार कर दिया गया तब इन्होंने रांची के लोअर बाजार थाने जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 379, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!