केन्द्रीय मंत्री अल्फोंस ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 03:09 PM

union minister alfons sworn in by rajya sabha member

केन्द्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किये गये अल्फांस हाल ही...

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किये गये अल्फांस हाल ही में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गये थे। 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अल्फोंस ने राज्यसभा स्थित सभापति के कार्यालय में नायडू के समक्ष उच्च सदन के सदस्य की शपथ ली। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन और संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे। साल 1979 में आईएएस अधिकारी चुने गये अल्फोंस ने साल 2006 में केरल में विधायक चुने जाने के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। माकपा के सहयोग से निर्दलीय विधायक रहे अल्फांस साल 2011 में भाजपा में शामिल हो गये।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!