केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विशेष समुदाय पर साधा निशाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 07:31 PM

union minister giriraj singh s controversial speech

अक्सर अपने विवादित बोल के कारण खबरों में रहने वाले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासत गरमा दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सभी मुसलमान राम के वंशज है।

नेशनल डेस्क: अक्सर अपने विवादित बोल के कारण खबरों में रहने वाले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासत गरमा दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सभी मुसलमान राम के वंशज है।

सिंह ने कहा कि कोई देश का कोई मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है और न कोई विदेशी, सभी राम के वंशज हैं। हमारे पूर्वज एक हैं, बस पूजने का तरीका अलग है। गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर बोलते हुए कहा कि औवेसी देश तोड़ने वालों में से हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि वे लोग मक्का मदीना जा सकते हैं। तो हम कहां जाएं, राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। उन्होंने कहा कि औवेसी जैसे लोगों के मन में जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है। ऐसे लोग देश तोड़ना चाहते हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि केंद्रीय मंत्री ने मुसलमानों को प्रभू राम का वंशज बताया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर ये बात कह चुके हैं। पिछली बार गिरिराज ने नवंबर २०१७ में बयान दिया था कि मुस्लिम अलग नहीं है। हम दोनों के पूर्वज एक ही हैं। वहीं हाल ही में सिंह ने कहा था कि देश के अंदर कोई बाबर की औलाद नहीं है और न कोई विदेशी, सभी राम की संतान हैं। उन्होंने आगे कहा, अगर मैं अपना धर्म बदल लूं तो क्या मेरी आने वाली पीढ़ी के पूर्वज बदल जाएंगे। वो तो हिंदू ही रहेंगे।

गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट कर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में बढ़ती जनसंख्या के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए युवाओं से अपील की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि युवा शपथ लें और समाज को जागरुक करने का काम करें। देश की बढ़ती जनसंख्या रोजगार छीन रही है। और देश में अशांति का माहौल पैदा कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!