नवी मुंबई पुलिस ने उरण में तलाशी अभियान खत्म किया

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2016 11:30 PM

uran search operations hemant nagrale national security guard

शहर के पास उरण इलाके में नौसेना के एक शिविर के पास संदेहास्पद तरीके से घूम रहे लोगों का एक समूह ...

मुंबई : शहर के पास उरण इलाके में नौसेना के एक शिविर के पास संदेहास्पद तरीके से घूम रहे लोगों का एक समूह दिखने के चार दिन बाद नवी मुंबई पुलिस ने आज अपना तलाशी अभियान खत्म कर दिया। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने आज एक बयान में कहा, ‘‘उरण में संदिग्धों के लिए शुरू किए गए तलाशी अभियान में संशोधन किया गया है। लेकिन हम जांच बिंदुओं पर अब भी सतर्कता बनाए हुए हैं। 

मामले से जुड़ी हर जानकारी का गहराई से सत्यापन किया जा रहा है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’ भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले तलाशी अभियान खत्म कर दिया था। नौसेना ने सशस्त्र संदिग्धों के देखे जाने की पहली खबर मिलने के बाद सर्वोच्च स्तर का अलर्ट जारी किया था। उरण एजुकेशन सोसाइटी के स्कूल के कुछ छात्रों ने हथियारों से लैस कुछ संदिग्ध लोगांे को उरण में देखने की बात कही थी।  तटरक्षक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) उरण और करंजा इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और राज्य पुलिस के विशेष बल ‘फोर्स वन’ को भी इसमें शामिल किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!