Edited By ,Updated: 18 Mar, 2017 11:21 AM
उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने चुटकी लेते हुए कहा, राहुल ही 10 साल से पार्टी को चला रहे हैं। सोनिया सिर्फ नाम की अध्यक्ष हैं। तो कांग्रेस डूबती नाव है चाहे कुछ हो।
इस बीच जब वैंकेया नायडू से यूपी के मुख्यमंत्री की दावेदारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि मीडिया में जो भी नाम चल रहे हैं, वे सब काल्पनिक है। उन्होंने कहा कि विधायकों के साथ आज शाम मीटिंग रखी गई है, जिनकी राय के आधार पर ही मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।