जमानत मिलने के बाद विजय माल्या ने भारतीय मीडिया पर साधा निशाना

Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 06:54 PM

vijay mallya after getting bail

शराब कारोबारी विजय माल्या को गिरफ्तारी के महज 3 घंटे के अंदर ही बेल मिला गया।

नई दिल्ली: शराब कारोबारी विजय माल्या को गिरफ्तारी के महज 3 घंटे के अंदर ही बेल मिला गया। बेल लेकर घर पहुंचते ही विजय माल्या ने भारतीय मीडिया पर तंज कसा और कहा कि इंडियन मीडिया ने हमेशा की तरह मामले को सनसनीखेज बनाया और बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया। जैसे ही भारतीय समय के मुताबिक दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लंदन से विजय माल्या के गिरफ़्तारी की खबर आई, देश की सनसनी मच गई। मीडिया ने इस खबर को बड़ी राजनीतिक स्टोरी और मोदी सरकार की कामयाबी के तौर पर पेश किया।


कई चैनलों में छिड़ गई थी बहस
देश की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया ने माल्या की गिरफ्तारी को करप्शन के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी बताई, कई चैनलों से रिपोर्टस आने लगे कि सीबीआई की टीम कुछ ही घंटों में लंदन रवाना होने वाली है, और माल्या के प्रत्यर्पण पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विजय माल्या पर देश के बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया बतौर कर्ज लेकर भागने का आरोप है। कुछ चैनलों ने लगे हाथ पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण पर भी बहस छेड़ दी।

जैसे ही विजय माल्या वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में पेश हुए पूरी तस्वीर ही बदल गई। जज ने विजय माल्या को सशर्त जमानत दे दी। घर पहुंचते ही विजय माल्या ने ट्वीट किया कर लिखा कि हमेशा की तरह इंडियन मीडिया ने हाइप पैदा किया, पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक आज अदालत में प्रत्यर्पण पर बहस शुरू हुई। दो साल पहले भारत से फरार होकर लंदन में रह रहे विजय माल्या को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!