Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 08:12 PM
राजधानी दिल्ली में चल रहा सीलिंग विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को साउथ दिल्ली के लाजपत नगर की अमर कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश-2 और वेस्ट जोन को मिलाकर सैकड़ों दुकानें सील कर दी गई। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर चेतावनी दी है...
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में चल रहा सीलिंग विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को साउथ दिल्ली के लाजपत नगर की अमर कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश-2 और वेस्ट जोन को मिलाकर सैकड़ों दुकानें सील कर दी गई। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राजधानी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की 31 मार्च से पहले सीलिंग नहीं रुकी तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
सीएम ने व्यापारियों से की मुलाकात
केजरीवाल ने लाजपत नगर में सीलिंग के विरोध में कामकाज बंद किए हुए व्यापारियों से मुलाकात की। उनके साथ सांसद संजय सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि वह इस मसले पर केन्द्र सरकार से बातचीत करेंगे और यदि 31 मार्च से पहले सीङ्क्षलग नहीं रुकी तो भूख हडताल करेंगे। कल सीलिंग के दौरान अमर कालोनी व्यापारियों और पुलिसवालों में झड़प भी हुई थी। आप का आरोप है कि दिल्ली के निगमों पर काबिज भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों को परेशान कर रही है और लाखों लोगों की रोजी रोटी पर तलवार लटकी हुई है। पार्टी का कहना है कि केन्द्र सरकार व्यापारियों को राहत देने के मूड में नहीं है और वह आंख मूंदे बैठी हुई है।
कई स्थानों पर की गई सीलिंग
पूर्वी दिल्ली नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वहां के दो जोनों में 39 दुकानों की सीलिंग की गई। यह सीलिंग कनवर्जन चार्ज, पार्किंग शुल्क जमा नहीं कराने और मास्टर प्लान 2021 के उल्लंघन पर की गई है। शाहदरा उत्तर के बलबीर नगर, बलबीर नगर विस्तार और पूर्वी रोहताश नगर में 18 जगहों पर सीलिंग की गई। शाहदरा दक्षिण में आनंद विहार में 12 और शकरपुर में 9 स्थानों पर सीलिंग की गई।