जाने क्या है जी-20 और क्या है इसका महत्व ?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 01:32 PM

what is the g 20 summit and its importance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल की अपनी  3 दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी के हैम्बर्ग शहर पहुंच गए हैं...

हैम्बर्गः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल की अपनी  3 दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी के हैम्बर्ग शहर पहुंच गए हैं।  जर्मनी की मेजबानी में आयोजित होने वाले  जी-20 शिखर-सम्मेलन में शिरकत  इस साल की थीम शेपिंग एन इंटर-कनेक्टिड वर्ल्ड है।  शिखर सम्मेलन के जरिए अहम बहुपक्षीय और द्विपक्षीय वार्ता होंगी।  मोदी सम्मेलन के इतर ब्रिक्स देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की बैठक में भाग ले रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है जी-20 और इसका महत्व?|
PunjabKesari
जी-20 का मतलब ग्रुप 20 से है। ये दुनिया के 20 ताकतवर देशों और यूरोपीय यूनियन (ईयू) देशों का समूह है। इसकी स्थापना 1999 में 7 देशों अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, फ्रांस और इटली के विदेश मंत्रियों ने की थी। लेकिन 2008 में फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद इस फोरम की अगुआई ग्रुप के देशों के शीर्ष नेताओं को दे दी गई। इस ग्रुप का दुनिया की 85 फीसदी इकोनॉमी और 75 फीसदी व्यापार पर कंट्रोल है। अमेरिका, कनाडा, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, चीन और भारत समेत 20 देश हर साल समिट में मिलते हैं और दुनिया के आर्थिक हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

 

किस देश की कितनी है जीडीपी और कितनी है आबादी?

देश                 जीडीपी                आबादी 
1) फ्रांस             2,420.4अरब          6.68 करोड़
2) अमेरिका       19,417अरब            32.3 करोड़
3) इंडोनेशिया     1,020.5अरब           25.8 करोड़
4) मेक्सिको       987.30अरब          12.3 करोड़
5) द. अफ्रीका     317.56 अरब          5.43 करोड़
6) अर्जेंटीना       628.93 अरब          4.38 करोड़
7) जर्मनी          3,423.2अरब          8.07 करोड़
8) चीन            11,795  अरब          138 करोड़
9) रूस             1,560.7अरब           14.2 करोड़
10) तुर्की          793.69 अरब           8.02 करोड़
11) ब्राजील       2,140.9 अरब          20.58 करोड़
12) द. कोरिया  1,498. अरब            5.09 करोड़
13) भारत        2,454.4 अरब          126 करोड़

 

PunjabKesarifile photo
   
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!