हैवानियतः विधवा ने किया सेक्स से इंकार तो प्राइवेट पार्ट में डाल दी बाेतल!

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2017 03:52 PM

widow denies sex  man allegedly inserts bottle in her private part

झारखंड के लातेहार में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक पुरुष ने सेक्स करने से इंकार करने पर कथित तौर पर

लातेहारः झारखंड के लातेहार में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक पुरुष ने सेक्स करने से इंकार करने पर कथित तौर पर एक महिला के प्राइवेट पार्ट में बाेतल डाल दी। सूत्रों के मुताबिक, यह महिला विधवा थी, जाे अपनी 4 साल की बेटी के साथ गांव में अकेले रहती थी। महिला के पति ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। घटना बीते सप्ताह की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को लातेहार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ति कराया। वहां से महिला को रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने आरोपी सुर्दशन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के परिजनों ने सुर्दशन को मौत की सजा दी जाने की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यहां की शोभा देवी नामक महिला का सुदर्शन ठाकुर नाम के आदमी से कुछ निजी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पिछले सप्ताह उन लोगों में कुछ धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। सुदर्शन ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया और उसके पेट पर लात मारी। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 दिन पहले उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!