Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 08:19 PM
जिले में एक बिमार महिला की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राजोरी अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजोरी: जिले में एक बिमार महिला की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राजोरी अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। मृतक गुलनाज बेगम पत्नी मोहम्मद अख्तर निवासी डोडाज द्रहाल को राजोरी अस्पताल में भर्ती किया गया पर उसे पूरा ईलाज नहीं मिला। महिला की मौत के बाद लोगों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ।