महिला ने काटा हवस के शिकारी का गुप्तांग, घर ले गई साथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 07:49 PM

woman took the cloak of lusty of along with the house

महिला से अपनी हवस मिटाने के लिए जबर्दस्ती कर रहे एक अधेड़ का गुप्तांण महिला ने काट लिया। पूर्णिया जिले के कपडिय़ा बनगामा गांव की महिला शाम के समय घर से बाहर शौच के लिए गई थी तभी उसके पड़ोसी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला...

पटना: महिला से अपनी हवस मिटाने के लिए जबर्दस्ती कर रहे एक अधेड़ का गुप्तांण महिला ने काट लिया। पूर्णिया जिले के कपडिय़ा बनगामा गांव की महिला शाम के समय घर से बाहर शौच के लिए गई थी तभी उसके पड़ोसी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर किसी मदद नहीं मिली। युवक चाकू से महिला के शरीर पर खंरोच मार रहा था। और अपनी हवस मिटाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच महिला के हाथों में उसका चाकू आ गया और उसने युवक का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद युवक के चंगुल से छूट कर महिला अपने घर जाकर परिवारजनों को अपनी आपबीती सुनाई। परिवारजनों ने गांव वालों उक्त घटना की सूचना दी। फिर गांववालों ने दुष्कर्मी को  पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। इतने में पुलिस वहां पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई।

आत्मरक्षा के लिए महिला ने उठाया कदम
जानकारी के मुताबिक, महिला देर रात घर से बाहर शौच के लिए गई थी तभी पड़ोस के रहने वाले माणिक नाम के एक अधेड़ (45) वहां पहुंचा और जबरदस्ती चाकू दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पीड़िता के हाथों में वो चाकू आ गया और फिर उसने चाकू से माणिक का गुप्तांग काट लिया। जिसके बाद परिवार वालों के साथ गांव वाले उस जगह पहुंचे जहां खून से लथपथ माणिक कराह रहा था जिसे पकड़ते हुए पहले तो उसकी जमकर धुनाई की गई, फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाने पहुंचने पर बताई कुछ और ही लीला
पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी माणिक ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि महिला के परिवार वालों ने जबर्दस्ती उससे उलझते हुए तलवार से वार किया। जिससे आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसका गुप्तांग काट लिया गया। वहीं महिला का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इन लोगों हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस दोनों पक्षों के दिए गए आवेदन की जांच-पड़ताल कर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!