लड़का बनकर 2 लड़कियों से युवती ने रचाई शादी, 4 साल तक नहीं लगी किसी को भनक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 03:40 PM

women become man get married from two women

उत्तराखंड की रहने वाली महिला चार साल तक एक ऐसे पति के साथ रिश्ता निभाती रही जो पुरुष नहीं युवती था और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। जब पुलिस के सामने सच आया तो उनके भी होश उड़ गए। 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के बिजनौर...

देहरादूनः उत्तराखंड की रहने वाली महिला चार साल तक एक ऐसे पति के साथ रिश्ता निभाती रही जो पुरुष नहीं युवती था और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। जब पुलिस के सामने सच आया तो उनके भी होश उड़ गए। 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर के रहने वाले युवक कृष्णा सेन से हुई। कृष्णा ने 2013 में लड़का बनकर फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई। उसने उत्तराखंड की रहने वाली महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया। दोनों ने 2014 में वैलेंटाइन डे वाले दिन शादी कर ली।

आरोपी लड़की कृष्णा ने पति-पत्नी के संबंध भी निभाए लेकिन फिर भी सच्चाई सामने नहीं आई। कृष्णा अक्सर अपनी पत्नी से मायके से पैसे लाकर देने को कहने लगा कभी नया बिजनैस खोलने के नाम पर तो कभी घाटे के चलते पैसों की डिमांड करने लगा। ऐसे उसने ससुरालियों से 8.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। 29 अप्रैल, 2016 को कृष्णा ने कालाढूंगी निवासी एक और युवती को झांसा देकर उससे भी शादी कर ली। पहली पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया लेकिन उसने दोनों को धमकाकर एक ही घर में रख लिया।
PunjabKesari
ऐसे सामने आई सच्चाई
अक्तूबर 2017 में कृष्णा की पहली पत्नी ने उसपर रुपए ठगने, दहेज मांगने और उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में केस दर्ज करवाया। कृष्णा तभी से फरार थी। लेकिन बीती रात पुलिस के हाथ कृष्णा लग ही गया। पहले तो वो अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को नकारता रहा लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वो टूट गया। इसके बाद उसने पुलिस को जो सच्चाई बताई उसे सुन अधिकारी भी दंग रह गए। उसने कहा कि वह लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। जब पुलिस ने उसका मैडीकल करवाया तो डॉक्टरों ने भी इसकी पुष्टि की।
PunjabKesari
अंधेरे में बनाती थी शारीरिक संबंध
पुलिस इस हैरत में थी कि जिन महिलाओं से उसने शादी की वह इतने दिनों तक उसकी सच्चाई कैसे नहीं जान पाई क्योंकि दोनों ने ही कहा था कि कृष्णा ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस पर आरोपी ने बताया कि वह पत्नियों को अपना शरीर छूने नहीं देती थी और न ही उनके सामने कभी कपड़े बदले। फिर शारीरिक संबंध कैसे बनाए, सवाल पर उसने बताया कि एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से उसने सेक्स टॉय मंगाए थे। उन्हीं के जरिए कमरे में अंधेरा करके वह पत्नियों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी ताकि कोई उसकी सच्चाई न जान पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इतने समय तक वह कहां छिपी हुई थी किसी और को तो शिकार नहीं बनाया। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!