वर्ल्ड प्रैस की भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़, कश्मीर को दिखाया PAK का हिस्सा

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 09:05 AM

world press tampered with india map

विदेशी कंपनियों द्वारा भारत के नक्शे और प्रतीक चिन्हों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सुर्खियां बन रही हैं।

नई दिल्ली: विदेशी कंपनियों द्वारा भारत के नक्शे और प्रतीक चिन्हों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सुर्खियां बन रही हैं। हाल ही में एक ताजा मामले में जानी-मानी ब्लॉग वैबसाइट वर्ल्ड प्रैस डॉट कॉम द्वारा भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। वर्ल्ड प्रैस डॉट कॉम ने भारत के नक्शे से जहां एक तरफ आधा कश्मीर गायब कर दिया वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र में शामिल किया है।

वर्ल्ड प्रैस का आधिकारिक कार्यालय अमरीका में है। इससे पूरे विश्व से लोग जुड़े हैं। इसके नैटवर्क का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस वैबसाइट पर करीब 1500 करोड़ पेज बने हुए हैं। ववर्ल्ड  प्रैस की वैबसाइट पर जब एक पोस्ट प्रकाशित की गई तो उसमें भारत के नक्शे में कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादित रूप में दिखाया गया। यह नक्शा भारत सरकार के आधिकारिक नक्शे से अलग था। उसने कश्मीर के आधे हिस्से को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाया। उस हिस्से को विवाद की श्रेणी में रखा जो पूरी तरह से भारत के कब्जे में है।

वहीं अक्साईचिन के हिस्से को विवादित तो दिखाया है लेकिन उसे चीन के हिस्से में दिखा दिया। इसके अलावा वर्ल्ड प्रैस डॉट कॉम ने अरुणाचल के हिस्से को भारत के नक्शे में दिखाया जरूर है लेकिन इस हिस्से को भी उसने विवाद की श्रेणी में रखा है। इस संबंध में वल्र्ड प्रैस डॉट कॉम के प्रबंधन से ई-मेल के माध्यम से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनका इस बारे में कोई जवाब नहीं आया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!