Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 04:27 PM
यहां स्थित चांदनी चौक से भाजपा सांसद यशवंत सिंह की कार से ‘ठक ठक’ गिरोह के सदस्यों ने रुपए से भरा एक बैग कथित तौर पर चुरा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बैग चोरी की यह घटना 22 नवंबर को हुई। पुलिस ने बताया कि सांसद सिंह कार में नहीं थे लेकिन उनका...
नई दिल्ली: यहां स्थित चांदनी चौक से भाजपा सांसद यशवंत सिंह की कार से ‘ठक ठक’ गिरोह के सदस्यों ने रुपए से भरा एक बैग कथित तौर पर चुरा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बैग चोरी की यह घटना 22 नवंबर को हुई। पुलिस ने बताया कि सांसद सिंह कार में नहीं थे लेकिन उनका ड्राइवर गाड़ी में था।
उन्होंने बताया कि किसी ने ड्राइवर वाली खिड़की का शीशा खटखटाया और फिर उससे बात करने लगा। इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने बैग चुरा लिया। यह पता नहीं चल पाया है कि बैग में कितनी धन राशि थी।