यशवंत सिन्हा ने केन्द्र से कहा, 35ए पर अपने स्टैंड को स्पष्ट करो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:20 PM

yashwant sinha told the center  make clear your stand on 35 a

पूर्व केन्द्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केन्द्र सरकार से कहा है कि वो संविधान के 35ए पर अपने स्टैंड को स्पष्ट करे।

श्रीनगर: पूर्व केन्द्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केन्द्र सरकार से कहा है कि वो संविधान के 35ए पर अपने स्टैंड को स्पष्ट करे। श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि कश्मीर के लोग 35ए को लेकर चिंतत हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार इस मामले में अपने स्टैंड को स्पष्ट करेगी क्योंकि अब इस पर विवाद बनता जा रहा है।


यशवंत सिन्हा अपने कन्सर्ड सिटिजनस ग्रुप के साथ दो दिन के कश्मीर दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि  लोगों के बीच 35ए को लेकर बहुत चिंता है। अब भारत सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए। राज्य सरकार को भी 35ए को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी चाहिए। गौरतलब है कि 35ए संविधान का वो अनुच्छेद है जिसके तहत जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार मिले हैं। लोगों को परमानें सिटिजिनशिप का अधिकार मिला है।


शांति चाहते हैं लोग
सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार हो या कश्मीर के लोग, हर कोई शांति चाहता है। दो बहुसंख्यकों को पास आना चाहिए ताकि शांति हो। कश्मीर के लोग बहुत से अनसुलझे मुद्दों के कारण परेशान हैं। कश्मीरी लोगों के मुद्दों को हल करना चाहिए ताकि कश्मीर में भी जीना आसान हो सके।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!