Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 09:29 AM
योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ समारोह दोपहर को होगा लेकिन योग उससे पहले ही शपथ ग्रहण स्थल पर जा पहुंचे।
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ समारोह दोपहर को होगा लेकिन योग उससे पहले ही शपथ ग्रहण स्थल पर जा पहुंचे। योगी को ऐसे अचानक आया देख कर अदिकारी भी हैरान हो गए। दरअसल योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जाने से पहले स्मृति उपवन पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि योगी राज्य के 21वें मुख्यमंत्री होंगे।
योगी के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। जिसके लिए लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल किया गया है। यह कार्यक्रम लखनऊ के स्मृति उपवन में हो रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के राज्यपाल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की भी जानकारी है।