Edited By ,Updated: 07 Aug, 2016 04:47 PM
झारखंड के रांची में एक युवक ने अपने सिर में करीब 5.5 सेमी की कील ठोक ली।
रांची: झारखंड के रांची में एक युवक ने अपने सिर में करीब 5.5 सेमी की कील ठोक ली। बता दें कि राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल साइंस (रिम्स) के न्यूरो सर्जनों ने शुक्रवार को ऑपरेशन करके युवक की खोपड़ी में धंसी करीब 5.5 सेमी की कील को निकाला। जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी के अनुसार घटना वाली रात वह सो रही थी। लेकिन, उसका पति उठा हुआ था। पास में ही तीनों बच्चे भी सो रहे थे।
अचानक वो अपने हाथ में हथौड़ी और कील लेकर पहुंचा तो उसकी नींद खुल गई। यह देख उसकी पत्नी डर गई। उसका पति गुस्से में था। वो पत्नी को मारना चाहता था। लेकिन वह अपनी वारदात में सफल नहीं हो सका। बाद में उसने गुस्से में अपने सिर में कील ठोंक ली। वहीं आॅपरेशन करने वाले डॉ. सीबी सहाय ने कहा कि मरीज खतरे से बाहर है। लेकिन, कील नहीं निकलती तो ब्रेन में इन्फेक्शन होने की आशंका थी और इससे लकवा भी हो सकता था। फिलहाल, वह न्यूरो सर्जरी के आई.सी.यू. में भर्ती है। डॉ. सहाय ने बताया कि मरीज के अनुसार पति-पत्नी में झगड़ा होने के बाद उसने हथौड़ी से खुद अपने सिर में कील धंसा ली थी।