जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में नया मोड़, साथी पैसेंजर ने आरोपी को बताया मासूम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 02:53 PM

zaira wasim molestation case clean chit to accused

दंगल गर्ल जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी विकास सचदेव के साथ बैठे यात्री ने कहा कि आरोपी मासूम है। अपने बयान में सहर पुलिस को उसने कहा, मैने नहीं देखा कि आरोपी ने वसीम के साथ कोई बदतमीजी की।

जम्मू: दंगल गर्ल जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी विकास सचदेव के साथ बैठे यात्री ने कहा कि आरोपी मासूम है। अपने बयान में सहर पुलिस को उसने कहा, ''मैने नहीं देखा कि आरोपी ने वसीम के साथ कोई बदतमीजी की। मैं भी उसी श्रेणी में बैठा था जिसमें एक्ट्रेस और आरोपी दिल्ली से सफर कर रहे थे।''

गवाह ने अपने बयान में कहा, ''मैने देखा कि जैसे ही विकास सचदेव अपनी कुर्सी पर बैठे तो उसी समय वसीम सीट से उठ खड़ी हुईं। उसका दोष था कि उसने आर्मरेस्ट पर अपनी टांगे रखीं। यह गलत है। मैने उसे बदसलूकी करते नहीं देखा।'' उसने आगे कहा कि जब एक्ट्रेस चिल्लाई तो विकास सचदेव ने माफी भी मांगी। जब फ्लाइट मुम्बई एयरपोर्ट पर पहुंची तो मामला शांत हो गया। गौरतलब है कि जायरा वसीम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रो-रो कर फ्लाइट में उनके साथ हुई बदसलूकी और छेड़छाड़ के बारे में बता रहीं हैं। जिस पर उन्होंने आरोप लगाया है वह उनके साथ सफर कर रहा था और उसका नाम विकास सचदेव है। विकास को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!