गोवा और गुजरात में मुंह की खाने के बाद AAP की नजर हरियाणा विधानसभा पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 04:20 PM

aap focus on haryana assembly election

दिल्ली सरकार अब जल्द ही हरियाणा की ओर अपना रुख करने की तैयारी में दिख रही है। इसके चलते आप पार्टी अक्टूबर तक होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अब जल्द ही हरियाणा की ओर अपना रुख करने की तैयारी में दिख रही है। इसके चलते आप पार्टी अक्टूबर तक होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

दरअसल रविवार को वैश्य अस्पताल समाज द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर तैयारी में लगने को कहा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित यह समारोह सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा सदस्य बनाने का अवसर देने को लेकर सीएम का स्वागत करने के लिए रखा गया था।

 

इस खास मौके पर वैश्य अग्रवाल सामज एंव व्यापारी वर्ग द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रियाअदा किया गया। इस दौरान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ - साथ तीनों राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता, सुशील गुप्ता व संजय सिंह के अलावा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देशबंधू गुप्ता, आइसी बंसल, प्रदीप मित्तल आदि भी मौजूद रहे थे।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीरव मोदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दो मोदी हैं और हमारे पास दो गुप्ता हैं। अब देश तय करे कि मोदी ईमानदार हैं या गुप्ता? सीएम ने कहा, केंद्र सरकार का शीर्ष नेतृत्व इसमें शामिल है।

सरकार को जवाब देना चाहिए कि नीरव मोदी और विजय माल्या कब तक गिरफ्तार होंगे। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला 2011 में शुरू हुआ, आज तक चल रहा है। भाजपा-कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस भाजपा पर। सच ये है कि कांग्रेस के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस कमाती थी, अब उन्हीं घोटालों से भाजपा कमाती है।

इसीलिए आज तक भाजपा ने किसी भी घोटाले में एक भी कांग्रेस वाले को जेल नहीं भेजा। पीएम मोदी को नीरव मोदी पर जवाब देना चाहिए। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित वैश्य अग्रवाल आभार समारोह में केजरीवाल ने राज्यसभा में भेजे दोनों गुप्ता पर सफाई दी।

 

उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को काबिलियत के आधार पर टिकट दिया गया। भाजपा और कांग्रेस वालों ने इसे 2जी घोटाला बताया, लेकिन इनकी समस्या ये है कि दो गुप्ता को टिकट दे दिए, ये अग्रवाल समाज से नफरत करते हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अग्रवाल समाज का अपमान किया है। आज उच्च सदन में ‘आप’ के 3 सदस्य हैं। संजय सिंह के नाम पर पार्टी ने सहमति जताई। फिर 12 विधायक हमारे पास आए और सुशील गुप्ता का नाम दिया। 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!