Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 06:05 PM
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आजकल छुट्टियां बिता रहे हैं, ऐसे वक्त पर छुट्टियां लेना जब संसद सत्र चल रहा हो तो सवाल उठना लाजमी है।
कानपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आजकल छुट्टियां बिता रहे हैं, ऐसे वक्त पर छुट्टियां लेना जब संसद सत्र चल रहा हो तो सवाल उठना लाजमी है। पहले विपक्ष ने राहुल के अवकाश पर सवाल उठाए , फिर पार्टी के अंदर ही बगावत के सुर उठने लगे हैं। ताजा वाकया कानपुर का है जंहा कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे ने राहुल के खिलाफ सरेआम बगावती बिगुल बजा दिया है।
इन लोगों का कहना है कि राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग गए हैं। हाथों में होर्डिंग लिए ये कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पर अपना भरोसा जता रहे हैं इनका कहना है कि जायसवाल ही पार्टी की नैया पार लगा सकते हैं।
उधर पार्टी की नगर इकाई इस पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दे चुकी है। पार्टी के नगर अध्यक्ष हरप्रकाश सिंह ने कहा जिसने भी ये होर्डिंग लगाया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।