कंधार : दक्षिणी अफगानिस्तान के दो बड़े शहरों में पुलिस पर बम और तोपों से आज शाम किये गये हमले में एक बच्चा सहित छह लोग मारे गये। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल में लगाये गये रिमोट चालित बम कंधार शहर के जिला 14 में पुलिस ट्रक से भिड़ गया ।

इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। प्रांतीय प्रवक्ता जावेदन फैजल ने बताया कि मारे गये लोगों में दो पुलिसकर्मी और एक बच्चा शामिल है।

पड़ोसी हेलमंद राज्य की राजधानी में पुलिस गश्त दल के वाहन पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन लोग मारे गये। प्रांतीय प्रवक्ता दाउद अहमदी ने यह जानकारी दी।