नई दिल्ली: हार्डवेयर तथा आईटीसी कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स लिमिटेड ने अपनी पहली अल्ट्राबुक अल्ट्रास्मार्ट एमई अल्ट्राबुक आज बाजार में पेश की जिसकी शुरुआती कीमत 51,990 रुपए है। कंपनी की उपाध्यक्ष प्रिंसी भटनागर ने संवाददाताओं को बताया कि इस अल्ट्राबुक में आई3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया और 14 इंच का एचडी एलईडी डिसप्ले स्क्रीन है।


इसका वजन 1.7 किलो है। भटनागर ने कहा कि कंपनी इस अल्ट्राबुक श्रृंखला 3074 के कई संस्करण पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अधिक स्पीड व शक्तिशाली उत्पाद देने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इस अल्ट्राबुक की बुकिंग शुरू हो गई है।