सामग्री :
3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल


डेढ़ कप पतला कटा प्याज


1 तुर्रि लहसुन (पिसा हुआ)


1 टेबलस्पून टोमैटो पेस्ट


आधा टेबलस्पून एलपीनो पैपर (फ्ले पैपर)(ट्रकी हैलाब मिर्च)


400 ग्राम गाजर (लम्बाई में बीच से कट लगाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हुई)


3/4 टेबलस्पून समुद्री नमक


3 कप पानी


1 कप तूअर दाल


1/4 टेबलस्पून काली मिर्च


1/4 कप दही


ताजा हब्र्स



विधि :
1. एक बड़े पैन में मध्यम आंच पर ऑयल डालकर गर्म करें और उसमें कटा हुआ प्याज डालकर 9 मिनट तक  भूनें ताकि वह ब्राऊन हो जाए। लगातार हिलाती रहें। अब उसमें लहसुन मिलाएं और 1 मिनट तक फिर भूनें। फिर एलपीनो पैपर तथा टमाटर का पेस्ट डालें और 30 सैकंड तक तेज आंच पर भूनें। अब गाजर तथा 1/4 टेबलस्पून नमक डालकर 1 मिनट तक पकाएं और आंच से उतार लें।



एक बड़े सॉसपैन में तुअर दाल व 3 कप पानी डाल कर उबाल आने दें। ऊपर से ढंक कर आंच को कम करें और 30 मिनट तक पकने दें। अब ढक्कन हटाएं और आंच को तेज कर दें तथा प्याज का तैयार किया हुआ मिश्रण इसमें डालें व 2 मिनट तक पकाएं ताकि पानी  बीच में समा जाए। 1/2 टेबलस्पून नमक तथा काली मिर्च डालकर आधा मिनट तक पकाएं। किचन टॉवल के साथ कवर करें और रूम टैम्परेचर पर आने तक ठंडा करें। इसे दही तथा हब्र्स से सजाकर सर्व करें।