1 बड़ा बर्गर बन (टुकड़े किया हुआ)
3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, अलग से
2. टेबलस्पून चॉपड गार्लिक
1 कैन ब्लैक बींस, (छलनी में निथारी हुईं)
1 टेबलस्पून लाइम रिंड (बारीक पिसा नींबू का ताजा छिलका)
3/4 टेबल स्पून मिर्च पाऊडर
1/2 टेबलस्पून फ्रैश ओरीगैनो
1/4 टेबलस्पून नमक
1 बड़ा अंडा हल्का फैंटा हुआ
1 बड़े अंडे की सफेदी (हल्की फैंटी हुई)
विधि : 1. क्रम्बस तैयार करने के लिए बन के टुकड़ों को फूड प्रोसैसर में 4 बार प्रोसैस करें ताकि कम से कम 1 कप क्रम्बस तैयार हो जाएं। अब इसे बाऊल में निकाल लें।
2. फूड प्रोसैसर में 1 चम्मच ऑयल के साथ लहसुन तथा बींस डालकर 8 बार चलाएं ताकि बींस का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए। एक बाऊल में इस मिश्रण के साथ क्रम्बस डालें। फिर लाइम रिंड तथा बाकी बची सामग्री भी डाल दें। सूखे हाथों से मिश्रण को 4 बराबर हिस्सों में बांटें। सबको 3 इंच की टिक्की का आकार दें।
3. एक बड़े नॉनस्टिक पैन में 2 चम्मच ऑयल डालकर टिक्कियों को 4 मिनट के लिए हल्की आंच पर पकाएं ताकि वे किनारों और ऊपर नीचे से पूरी तरह पक जाएं। आराम से पलटें और 3 मिनट के लिए फिर से पकाएं।
अब टिक्की को एक बन में टोमैटो सॉस, लैटिस लीव, टमाटर स्लाइस, चीका, एवोकैडो तथा प्याज के साथ सजाकर सर्व करें।
आपका बर्गर तैयार है। इसे आप 4 लोगों में सर्व कर सकती हैं।