टी-20 वल्र्ड के तीसरे मैच में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के कप्तान नवरोज मंगल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए सहवाग और गंभीर को ओपनिंग के लिए भेजा मगर, गंभीर केवल 10 और सहवाग 8 रन बनाकर शापूर जादरान की गेंदों का शिकार हुए। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और युवराज मौजूद हैं। भारत ने 5.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ग्यारह में सात बल्लेबाज, तीन नियमित गेंदबाज और एक ऑलराउंडर इरफान पठान को शामिल किया है। टीम इंडिया ग्रुप एज् के इस मैच को जीतकर सुपर-8 के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करना चाहेगी।