मानव का सबसे पहला आहार दूध ही होता है। भारतीयों को दूध और दूध से बनी चीजें हमेशा से ही प्रिय रही हैं। जिस प्रकार दूध एक आदमी को बड़ा होने में मदद करता है, उसी प्रकार उसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। दूध के प्रयोग से चेहरे को निखारा जा सकता है। आइए जानें दूध से चेहरे की सुंदरता में कैसे चार चांद लगाया जा सकता है।
* कच्चे दूध को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार आता है।
* गुलाब के 2 फू लों को पीस कर आधा गिलास कच्चे दूध में 30 मिनट तक भिगोएं, फि र इस लेप को आहिस्ता-आहिस्ता त्वचा पर मलें, सूखने पर ठंडे पानी से धो दें, त्वचा गुलाबी और नर्म हो जाएगी।
* दूध में थोड़ा-सा नमक मिला कर चेहरे पर सुबह-शाम लगाने से मुहांसे दूर होते हैं।
* आधा चम्मच काला तिल और आधा चम्मच सरसों को बारीक पीस कर दूध में मिला कर मुहांसे पर लगाने से मुहांसे समाप्त हो जाते हैं।
* नींबू का रस, आलू का रस, आटे का चोकर दूध में मिला कर उबटन बना कर मुंहासे पर लगाएं, मुहांसे समाप्त हो जाएंगे।
* होंठ अगर काले हो गए हों तो दूध को होठों पर लगाने से कालापन दूर होता है।
अगर आपके होंठ फ ट गए हैं तो रात को सोने से पहले एक बूंद गुलाब जल और एक बूंद नींबू का रस दूध की मलाई में मिला कर लगा लें, इससे राहत मिलती है।
* बादाम, बेसन, गाजर का रस दूध में मिला कर उबटन की तरह लगाने से त्वचा में निखार आता है।
* दूध को पूरे शरीर में लगाने से त्वचा मुलायम होती है और उसमें निखार आता है।
* नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए उन्हें कुछ देर तक दूध में भिगो कर रखें।
* बर्तन साफ करने से हाथ खुरदुरे हो जाते हैं, इन पर दूध में नींबू का रस मिला कर लगाने से हाथ की त्वचा मुलायम हो जाती है।
* 2 चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच शहद मिला कर अपनी त्वचा पर लगाएं, इससे त्वचा की खुश्की समाप्त होगी।
दूध की मलाई में थोड़ा-सा पानी मिला कर चेहरे का फेशियल किया जा सकता है।