आपके लाडले या लाडली का जन्मदिन है और यकीनन यह पार्टी टाइम है। आइए जानें, अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी को ‘परफैक्ट’ बनाने का कैसे इंतजाम किया जाए।


*स्थान निर्धारित करें : यदि आप बर्थडे पार्टी घर से दूर कहीं मनाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसका स्थान निर्धारित कर लें। इस बात को सुनिश्चित बनाएं कि हर आमंत्रित मेहमान का नाम लिख लिया जाए ताकि आप जान सकें कि कितनी कुर्सियों की आवश्यकता है, भोजन कितना चाहिए और कितने रिटर्न गिफ्ट्स की जरुरत पड़ेगी।


*पार्टी एरिया की जांच करें: पार्टी का अर्थ है उछल-कूद, मौज-मस्ती, इसलिए पार्टी एरिया पर नजरसानी करें। सीढिय़ों के गेट, बालकनी के गेट, खिड़कियों की ग्रिल्स और आग के खतरे से बचने हेतु फायरगार्ड्स आदि को ध्यान से देख लें।


*सहायता की व्यवस्था करें: ऐसे बेबीसिटर्स को हायर करने के बारे में सोचें जो बच्चों की खेलों की सुपरविजन कर सकें, भोजन सर्व कर सकें और बच्चों की देखभाल कर सकें।


*एक थीम की योजना बनाएं: बच्चों की पार्टी में थीम एक अनिवार्यता है परन्तु आप क्राफ्ट प्रोजैक्ट्स, बाऊंस रूम किराए पर लेने तथा क्लाऊन जैसे थीम्स के विकल्प चुन सकते हैं। जब आपकी उपेक्षा से भी अधिक तेजी से गेम आगे बढ़े तो जितने की जरूरत है उससे अधिक की व्यवस्था रखें।