सामग्री :
4 बड़ी हरी शिमला मिर्च
1/4 टेबलस्पून नमक
कुकिंग स्प्रे
2 तुर्री लहसुन (पिसी हुई)
1 हरी तीखी मिर्च (कुटी हुई)
2 कप टोमैटो-बेसिल पास्ता सॉस
1/2 कप कसा हुआ फ्रैश पारमेजन चीज
1/4 टेबलस्पून ताजा पिसी काली मिर्च
2 पैकेट पहले से पके ब्राऊन राइस (रैडी टू ईट राइस)
1 पैकेट फ्रोजन क्रम्बल्स
विधि : सबसे पहले ओवन को 400 डिग्री पर प्री-हीट कर लें।
शिमला मिर्च को लम्बाई में आधा काट लें। बीच में से बीज निकाल दें। अब ओवन की बड़ी प्लेट पर कटी हुई साइड नीचे रख शिमला मिर्चों को टिकाएं तथा वैक्स पेपर के साथ कर्व करें। अब माइक्रोवेव में रख फुल तापमान पर 5 मिनट तक पकाएं। अब बाहर निकाल लें और कट साइड ऊपर कर नमक छिड़कें।
3. जब शिमला मिर्च पक रही हों तो एक बड़े नॉनस्टिक पैन को तेज आंच पर रखें और कुकिंग स्प्रे करें। अब इस पैन में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च डालें तथा 5 मिनट के लिए हिलाते रहें ताकि प्याज ब्राऊन हो जाएं।
4. एक बड़े बाऊल में इस मिश्रण को डालें तथा पास्ता सॉस, 1/4 कप चीज, काली मिर्च, राइस तथा क्रम्बल्स मिलाएं।
5. इस मिश्रण को प्रत्येक शिमला मिर्च के आधे हिस्से में भरें और ऊपर से पास्ता सॉस के साथ टॉप अप करें।
6. इन्हें कवर कर 400 डिग्री पर 20 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। बाहर निकालें और अब कसा हुआ परमेजन चीज बिखेरें तथा बिना कवर किए 3 मिनट के लिए फिर से माइक्रोवेव में रखें ताकि चीज मैल्ट हो जाए। आपकी डिश तैयार है। इसे आप 4 लोगों में सर्व कर सकती हैं।