स्पा थैरेपीज के केंद्र में मुख्यत: मसाज, हाईड्रो थैरेपी, हाथों तथा पैरों के उपचार तथा चेहरे के लिए ब्यूटी ट्रीटमैंट्स शामिल होते हैं जो एक शुद्ध पवित्र वातावरण में उपलब्ध करवाए जाते हैं।



लाभ
*स्पा थैरेपीज से शरीर तनावमुक्त होता है क्योंकि इनसे शरीर में आक्सीजन के बहाव तथा रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है।


*इन थैरेपीज के माध्यम से हमारी मांसपेशियां, हड्डियां, पाचन प्रणाली, श्वास प्रणाली, भावनात्मक, दिमागी तथा नाड़ी तंत्र बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इनसे थकान, भारीपन, मांसपेशियों की कठोरता इत्यादि जैसी समस्याएं खत्म होती हैं।


*एक क्वालिटी स्पा बाडी मसाज ब्लड प्रैशर को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह नुक्सानदायक स्ट्रैस हार्मोन्स को कम करता है और सैरोटोनिन नामक मूड को बढिय़ा बनाने वाले कैमिकल्स को बढ़ाता है।


*कुछ स्पा मैनुअल लिम्फैटिक ड्रेनेज (एम.एल.डी.) जैसे स्पा भी उपलब्ध करवाते हैं। यह एक स्वीडिश उपचार करने वाला मसाज है जिसमें लयात्मक दबाव तकनीकें इस्तेमाल की जाती हैं ताकि त्वचा लिम्फैटिक फ्लो की दिशा में गतिशील हो सके। इससे लिम्फैटिक धमनियां उत्तेजित होती हैं जो पोषक तत्वों, एंटीबॉडीज तथा अन्य रोग प्रतिरोधक तत्वों की उपलब्धता में मुख्य भूमिका निभाती हैं।




ऐसा बिल्कुल न करें
*ट्रीटमैंट के एकदम बाद कभी भी न खाएं।


*स्पा से निकलने के एक घंटा बाद ही कुछ खाएं।


*यदि आपके पैरों पर खरोंचें या जख्म हों तो कभी भी फिश पैडीक्योर न करवाएं।


*जब तक डर्मैटोलॉजिस्ट सलाह न दे तब तक सोरियासिस तथा डर्मैटाइटिस जैसी मैडीकल कंडीशन्स के स्पा ट्रीटमैंट के लिए न जाएं। अपनी मैडीकल हिस्ट्री का विस्तृत अध्ययन भी ध्यान में रखें। लिम्फैडिमास तथा सैलूलाइट जैसी समस्याओं के लिए किसी चमत्कारिक इलाज की अपेक्षा न करें। याद रखें कि स्पा ट्रीटमैंट्स का संबंध हाइड्रेशन, एक्सफोलिएशन तथा कंटूरिंग से है।



स्पा में उपलब्ध अन्य लोकप्रिय उपचारों में बॉडी रैप्स तथा मड बॉथ्स शामिल हैं। इनसे आपकी त्वचा के निखार में वृद्धि होती है। बॉडी रैप्स के लाभों में बॉडी कंटूरिंग, डीटॉक्सीफिकेशन, टैम्परेरी इंच लॉस, स्किन टाइटनिंग तथा सॉफनिंग शामिल हैं। इससे हमारी चयापचय प्रणाली तथा लिम्फैटिक प्रणाली को ताकत मिलती है। मड रिलेटिड थैरेपीज बॉडी टाइटनिंग, क्लैरिफाइंग तथा एक्सफोलिएटिंग में सहायक होती हैं। इससे त्वचा में चमक आती है और त्वचा की टोन एक समान होती है।