लंदन: एक बार फिर अपना पासवर्ड याद नहीं आ रहा ? कोई बात नहीं, बस अपना हाथ उपर उठा कर हिला दें और पासवर्ड याद रखने की जहमत से बरी हो जाएं। लग रहा न अजीबोगरीब ? जी हां, वैज्ञानिक आजकल एक ऐसी तकनीक ईजाद करने में जुटे हैं जिससे किसी शख्स की पहचान उसके हाथ हिलाने के अंदाज से हो सकती है। ‘टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लैपटॉप का बायोमेट्रिक सेंसर या टैबलेट कंप्यूटर किसी शख्स की हथेली के खास अंदाज को स्कैन कर लेता है ताकि उस व्यक्ति की पहचान का पता लगाया सके। ‘इंटेल’ की ओर से विकसित की गयी इस प्रौद्योगिकी से पासवर्ड याद रखने के झंझट से छुटकारा मिल सकता है।


‘इंटेल लैब्स’ के शोध निदेशक श्रीधर अयंगर ने इस प्रौद्योगिकी के बारे में बताया, ‘‘पासवड्र्स के साथ समस्या यह है कि हम उनमें से कई का इस्तेमाल करते हैं। पासवर्ड के नियम जटिल होते हैं। अलग-अलग वेबसाइट के लिए अलग पासवर्ड बनाने होते हैं। इस समस्या का हल बायोमेट्रिक्स है।’’