शिमला : हिमाचल प्रदेश के एक अस्पताल में कृमियों के संक्रमण से हुई एक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। एक डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी। डॉक्टर ने यहां आईएएनएस को बताया कि इंदिरा गांधी मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्क्रब टायफस बीमारी से दो और लोगों की मौत हो गई।
एक मरीज बिलासपुर जिले का व दूसरा सोलन का था। संक्रमित कृमि के काटने से यह बीमारी होती है। इसके लक्ष्णों में बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, खांसी और आंत या पेट में जलन होना शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया कि 155 लोगों के इस बीमारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।