सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' को होस्ट करने के लिए रेडी हैं। हालांकि, इस बार संजय दत्त उनके साथ नहीं हैं। वहीं, शो को भी फैमिली टच देने की बात कही जा रही है।
संजय दत्त के बारे में सलमान ने कहा, ‘मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा। दरअसल, पिछली बार जो कंडिशन मेरे साथ थी, वह इस बार संजू बाबा के साथ है। तब मैं फिल्मों में बहुत बिज़ी था और इस बार वह। हालांकि, मैंने पिछली बार ही चैनल के साथ कमिटमेंट कर दी थी कि मैं अगली बार शो जरूर होस्ट करूंगा। वैसे भी, मैं एक बार कमिटमेंट कर देता हूं तो फिर किसी की नहीं सुनता।’
इस बार शो को कुछ अलग टच देने की कोशिश की गई है सलमान इसके बारे में बताते है, ‘एश्ले ने मुझे थोड़ा डिफरेंट लुक दिया है।...और रही बात शो की तो यह पहले लेट नाइट आता था, लेकिन अब प्राइम टाइम में 9 बजे आएगा। इस बार घर में एक मछली और एक तोता राधे भी होगा। उसका नाम फिल्म 'तेरे नाम' में मेरे कैरेक्टर राधे से इंस्पायर्ड है। घर में एक पैनिक रूम होगा और शो में आम आदमी भी होंगे और सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार बिग बॉस फैमिली शो होगा।’
शो को फैमिली टच के बारे में सलमान ने कहा हां, ’मैंने चैनल के सामने बात रखी थी। दरअसल, पिछली बार हम सभी ने अलग-अलग बैठकर बिग बॉस देखा था। लेकिन, इस बार हम साथ बैठकर शो देखना चाहते थे। पिछली बार शो में बहुत ज्यादा गाली-वाली हुई थी, जो फैमिली शोज के लिए ठीक नहीं। ’
सलमान को मजाकिया तौर पर पूछा गया कि क्या आप खुद स्विमिंग पूल में नजर आकर टीआरपी बटोरेंगे तो उन्होंने बहुत ही अलग जवाब दिया ‘मैं सलमान हूं, सन्नी लियोन नहीं।’