Edited By ,Updated: 15 Jan, 2015 07:12 AM
8 टांगों तथा 2 पेट के साथ जन्मी बिहार की लड़की के दूसरे आप्रेशन में धन की समस्या आड़े आ रही है। 2008 में बेंगलूर में हुए एक आप्रेशन से उसके अतिरिक्त अंग हटा दिए गए थे।
पटना: 8 टांगों तथा 2 पेट के साथ जन्मी बिहार की लड़की के दूसरे आप्रेशन में धन की समस्या आड़े आ रही है। 2008 में बेंगलूर में हुए एक आप्रेशन से उसके अतिरिक्त अंग हटा दिए गए थे। 11 वर्षीय लक्ष्मी तातमा के स्वास्थ्य को जोखिम है जिसे लेकर उसके माता-पिता चिंतित हैं। बिहार में अररिया जिला के रामपुर कोडरकट्टी गांव में रहने वाली लड़की को इन दिनों अत्यधिक दर्द होता है और वह अधिक लम्बे समय तक नहीं बैठ पाती।
उसके अभिभावकों शम्भू तथा पूनम ने बताया कि उसका दूसरा आप्रेशन होना है मगर वे उसके उपचार की लागत वहन नहीं कर सकते।