मिशेल ओबामा ने पहनी भारतीय डिजाइनर की ड्रेस

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2015 09:42 PM

article

अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली: अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने आज भारतीय डिजाइनर बिभू महापात्र द्वारा तैयार घुटने तक का परिधान पहना था।

एयरफोर्स वन से उतरीं मिशेल (51 वर्ष) प्रिंटेड पोशाक पहने थीं और इसके साथ वह इसी से मिलता जुलता कोट पहने हुई थीं। डिजाइनर महापात्र ओडिशा के राउरकेला से हैं और वह अभी न्यूयार्क में हैं। डिजाइनर ने इस बात की पुष्टि ट्विटर पर की है।

उन्होंने अपने ट्विट के साथ चित्र भी पोस्ट किए। मिशेल ने इससे पहले 2012 में ‘टूनाइट शो विद जे लेनो’ के दौरान महापात्र के डिजाइन किए परिधान पहने थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!