दूल्हा दिखाया 22 का और निकला 45 का

Edited By ,Updated: 26 Jan, 2015 02:03 AM

article

मिल्लरगंज स्थित इलाके में चल रहे एक विवाह समारोह दौरान उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हन ने पसंद किया हुआ दूल्हा बदले जाने पर शादी करने से इंकार कर दिया।

लुधियाना (तरुण): मिल्लरगंज स्थित इलाके में चल रहे एक विवाह समारोह दौरान उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हन ने पसंद किया हुआ दूल्हा बदले जाने पर शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े। इस हंगामे में दोनों पक्षों की 2 महिलाएं घायल हो गई। जिन्होंने सिविल अस्पताल में मैडीकल करवा कर चौकी मिल्लरगंज की पुलिस को शिकायत दी। 

दुल्हन हिना (काल्पनिक नाम) की मां ने बताया कि उसकी 6 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की शादी उन्होंने हिमाचल के एक युवक से तय की। कुछ महीनों पहले वह अपनी बेटी और 4 रिश्तेदारों के साथ युवक को देखने हिमाचल गए। जहां बेटी द्वारा 22 वर्षीय युवक को पसंद किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाह की तारीख फाइनल कर दी गई। विवाह की तारीख 24 जनवरी तय हुई। लड़की की मां ने लड़के पक्ष से लुधियाना आकर विवाह करने की बात कही। इस बात को लड़के पक्ष ने मान ली। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता एक बिचौलन महिला ने करवाया था। 
 
शादी वाले दिन किसी बात को लेकर दुल्हन को किसी बात पर शक हुआ तो उसने दोबारा दूल्हे को देखने की बात कही। जिस पर पहले तो लड़के पक्ष के लोग बात को टालते रहे। परंतु दुल्हन के अड़े रहने पर जब दूल्हे को दिखाया गया तो दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने आरोप लगाए कि जो युवक उन्होंने हिमाचल में देखा तो उसकी उम्र 22 वर्ष थी परंतु जिस दूल्हे से उसकी शादी की जा रही है वह अधेड़ है जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। इस बात से नाराज होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर शादी करने से इंकार कर दिया। 
 
वही दूल्हे पक्ष के एक रिश्तेदार ने दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुल्हन की मां ने रुपयों की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया है। उसने बताया कि करीब 15 दिन पहले लड़की की मां के कहने पर उन्होंने 10 हजार के कपड़े, गहने और 15 हजार की नकदी उन्हें दी थी। चार दिन पहले भी दुल्हन पक्ष को 50 हजार की शापिंग और 15 हजार की नकदी दी थी। दिन-ब-दिन दुल्हन पक्ष की मांगें बढ़ती जा रही थी। 
 
शादी वाले दिन लड़की की मां ने दुल्हन को तैयार करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने हेतु रुपए मांगे तो उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया। इस बात से दुल्हन और उसकी मां भड़क उठी और उन्होंने रिश्ता खत्म करने की धमकी दे डाली। गहमागहमी में दोनों पक्षों के बीच बात हाथापाई तक जा पहुंची। जिसमें बिचौलन महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। इस संबंधी मिल्लरगंज चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से उन्हें शिकायत मिल चुकी है। दोनों पक्षों को कल थाने बुलाया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की एक-एक महिला घायल हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!