Edited By ,Updated: 26 Jan, 2015 02:41 PM
इंटरनेट की दुनिया के बेताज बादशाह गूगल ने 66 वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित भव्य परेड को इस बार अपने डूडल का विषय बनाया है।
नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया के बेताज बादशाह गूगल ने 66 वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित भव्य परेड को इस बार अपने डूडल का विषय बनाया है। गूगल सर्च इंजन के होमपेज पर आज राजपथ से गुजरती एक झांकी दिखाई गई है। झांकी में पूरे राजपथ का दृष्य दिखाया गया है। झांकी में इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन की तस्वीर दिखायी गई है इसमें भारत सरकार के कार्यालय नार्थ लाक और साऊथ लाक को भी दर्शाया गया है।
इस पूरी प्रतिमूॢत को एक प्लेटफार्म पर रखा दिखाया गया है। झांकी फूलों से सजी है और इस पर अंग्रेजी में ..गूगल.. लिखा है। डूडल में दिखाई गई झांकी की प्रतिमूॢत में एक औरत-पुरूष प्लेटफार्म पर मौजूद हैं और जनता की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन कर रहे हैं। झांकी के आगे एक व्यक्ति तथा दोनों ओर एक महिला और एक पुरूष चलते दिखाए गए हैं। डूडल पर क्लिक करने से गणतंत्र दिवस से संबंधित समाचार और अन्य जानकारियों से संबंधित साईट खुल जाती है।