Edited By ,Updated: 27 Jan, 2015 05:29 PM
गांव करनाना में कुएं में से प्रवासी भारतीय द्वारा अपनी पहली तलाकशुदा पत्नी से मिल कर दूसरी ...
बंगा/मुकंदपुर (पूजा/संजीव/भारती): गांव करनाना में कुएं में से प्रवासी भारतीय द्वारा अपनी पहली तलाकशुदा पत्नी से मिल कर दूसरी पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला निन्द्रा(34) के पिता गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरी लड़की और उसका पति अपने दो बच्चों सहित करीब 2 माह पहले इंगलैंड से भारत आए थे। 15 जनवरी को लड़की का पति गुरनाम सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव मल्ला सोढीया हाल निवासी बंगा अपने बच्चों सहित इंगलैंड जाने के लिए रवाना हुआ।
इंगलैंड गई लड़की के साथ काफी कोशिश के बाद भी उनका संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने अपने विदेश रहते रिश्तेदारों के द्वारा पता किया तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की इंगलैंड नहीं पहुंची, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस को साथ लेकर लड़की की खोज करने लगे।
कई दिनों की छानबीन के बाद पता चला कि लड़की का कत्ल हो चुका है। मृतक महिला के पिता ने शक जाहिर किया कि उनकी बेटी का कत्ल उसके पति गुरनाम सिंह और उसकी पहली तलाकशुदा पत्नी सतीन्द्र कौर ने मिल कर किया है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवार्इ की तो लाश को गांव के एक बेआबाद कुएं से बरामद कर लिया। जब लाश को कुएं से बाहर निकाला तो यह मंजर दिल दहला देने वाला था।
महिला का शरीर टुकड़े -टुकड़े करके दो प्लास्टिक के बोरों में भरा हुआ था। इंगलैंड की पुलिस के साथ इस कत्ल संबंधी बातचीत चल रही है। डी.एस. पी. सरबजीत बाहिया ने बताया कि आरोपियों उनके साथियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।