Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 12:07 AM
11 साल तक ग्रामीण क्षेत्रों में एकछत्र राज करने वाली भाजपा को इस बार पंचायत चुनावों में करारा झटका लगा है, वहीं एक दशक से हाशिए पर चल रही कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार हासिल करती हुई दिख रही है।
भोपाल (मे.टु.): 11 साल तक ग्रामीण क्षेत्रों में एकछत्र राज करने वाली भाजपा को इस बार पंचायत चुनावों में करारा झटका लगा है, वहीं एक दशक से हाशिए पर चल रही कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार हासिल करती हुई दिख रही है। राज्य की 223 पंचायतों में इस बार भाजपा समर्थित केवल 109 उम्मीदवार ही जीते हैं।
वहीं कांग्रेस ने इस बार पंचायत चुनावों में जबरदस्त वापसी करते हुए करीब 83 सीटों पर जीत हासिल की है। शेष बची 31 सीटें बसपा व अन्यों ने जीती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम राज्य सरकार के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने हालांकि दावा किया है कि 65 से 80 प्रतिशत सीटों पर हमारे प्रत्याशी जीते हैं।