Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 05:43 PM
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर किसी दर्शक को चुप कराते हुए आजम विवादित बयान दे बैंठे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर किसी दर्शक को चुप कराते हुए आजम विवादित बयान दे बैंठे। दरअसल, आजम खां जब मंच पर बोल रहे थे, तो एक शख्स जोर-जोर से बार-बार उनकी तारीफों कर रहा था। आजम के मना करने पर भी जब वह शख्स नहीं माना तो उसे चुप कराते उन्होंने कहा कि पौव्वा हमने भी पीया है, पर होश में रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक, डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित मुशायरे में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर भी टिप्पणी की। आजम ने ओबामा का नाम लिए बगैर कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में बहुत बड़ा मेहमान आया था। गणतंत्र दिवस का जश्न पूरा एक दिन तक चला। आजम ने इस दौरान मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि इनके बिना न तो हमारा काम चलता है और न इनका।