Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 04:56 PM
मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां का उसी के गांव काहलवां में परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जालंधरः मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां का उसी के गांव काहलवां में परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुक्खा काहलवां के अंतिम संस्कार मौके पर पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।
सुक्खा काहलवां के अंतिम संस्कार को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। सुक्खां के परिजनों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सुक्खा का संस्कार किया जाएगा लेकिन फिर पुलिस के दबाव के बाद करतारपुर नजदीक पड़ते गांव काहलवां में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गौरतलब है कि जालंधर-लुधियाना हार्इवे पर डिवाइन पबिल्क स्कूल के सामने 2 लग्जरी गाड़ियों में आए लोगों ने पुलिस की गांड़ी को रोक कर और पुलिस वालों के हथियार छीन कर सुक्खे का कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।