Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 06:35 PM
आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल मुंडका रैली में जनता को सम्बोधिंत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार किरण बेदी को बहन बताया।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल मुंडका रैली में जनता को सम्बोधिंत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार किरण बेदी को बहन बताया। उन्होंने कहा कि किरण बेदी ने गलत और भ्रष्ट पार्टी ज्वॉइन की है, जबकि उन्हें एक ईमानदार पार्टी के साथ आगे बढऩा चाहिए था। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्ट पार्टी में किरण बेदी का जाना गलत फैसला है।
गौरतलब है कि इससे पहले आंदोलन के दिनों में भी बीजेपी के प्रति सॉफ्ट होने के आम आदमी पार्टी (आप) के आरोप पर किरन बेदी ने पलटवार किया था। उन्होंने सवाल किया कि अगर उन्हें ऐसा लगता था तो अरविंद केजरीवाल क्यों मुझे आप में शामिल होने के लिए मना रहे थे? बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी ने सवाल किया कि क्यों केजरीवाल मुझे सीएम पद का ऑफर दे रहे थे?