कांगड़ा से अतिक्रमण हटाया, 35 सिलैंडर जब्त

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 10:17 PM

article

कांगड़ा प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू सिलैंडर जो दुकानों, ढाबों व रेहड़ी आदि पर प्रयोग किए जा रहे थे, के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए कांगड़ा प्रशासन ने 35 सिलैंडरों को कब्जे में ले लिया।

कांगड़ा: कांगड़ा प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू सिलैंडर जो दुकानों, ढाबों व रेहड़ी आदि पर प्रयोग किए जा रहे थे, के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए कांगड़ा प्रशासन ने 35 सिलैंडरों को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं पर नुकेल कसते हुए जिन 15 सब्जी विक्रेताओं ने रेट लिस्ट नहीं लगाई थी की सब्जी-फल आदि कब्जे में ले लिए। एसडीएम कांगड़ा अदित्य नेगी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए तहसील चौक से बस अड्डा तक लगभग 40 अतिक्रमण हटाए।

 

इससे पहले भी प्रशासन ने कुछ माह पूर्व अतिक्रमण हटाया था जिसके कुछ समय बाद लोगों ने सड़क के किनारे फिर से सामान लगाना और रेहडिय़ां लगानी शुरू कर दी थीं। अपने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सख्ती से पेश आते हुए जहां कुछ लोगों के कब्जे तोड़े। एसडीएम अदित्य नेगी ने बताया कि यह स्थान काफी भीड़भाड़ वाला है और यहां रेहडिय़ों के अलावा कुछ दुकानदारों द्वारा भी सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण किया गया है जिस कारण राहगीरों को तो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, वहीं उक्त स्थान पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पहले भी ऐसे लोगों को कई बार आदेश जारी किए गए कि वे अतिक्रमण को हटा लें लेकिन ऐसे लोगों पर प्रशासन के आदेशों का कोई असर नहीं हुआ जिस कारण उन्हें आज मजबूरन इस अभियान को चलाना पड़ा।

 

उल्लेखनीय है कि प्रशासन के इस अभियान की भनक  लोगों को पहले से लग चुकी थी जिस कारण दोपहर बाद से ही उक्त स्थान पर से अधिकतर रेहड़ी वालों ने अपनी रेहडिय़ों को हटा लिया था। इस मौके पर सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े लगभग 2 दर्जन वाहनों का भी चालान किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम कांगड़ा अदित्य नेगी के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक अशोक वर्मा, कांगड़ा नगर परिषद के अधिकारी केएल ठाकुर, थाना पुलिस प्रभारी महिन्द्र सिंह मन्हास, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी जोगता, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रमाकांत व दीपो शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!