बेदी का फोन न उठाना सीएमओ को पड़ा भारी, विज ने की तबादले की सिफारिश

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 01:44 PM

article

कुरुक्षेत्र सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया को हरियाणा के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का फोन नहीं उठाना पड़ गया।

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया को हरियाणा के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का फोन नहीं उठाना पड़ गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया को सस्पेंड करने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की है। विज ने कहा कि डॉ. भाटिया के खिलाफ कई बाप शिकायते आ चुकी थीं और साथ ही राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने भी उनकी शिकायत की थी।

विज ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि डॉ.भाटिया का तबादला 100 किलोमिटर दूर किसी स्टेशन पर किया जाए। सूत्रों के अनुसार राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कुछ रोज पहले डॉ.वंदना को किसी काम के सिलसिले में फोन किया था। सूत्रों के मुताबिक पहले तो उनका फोन ही नहीं उठाया। इसके बाद बेदी के साथ उनकी फोन पर बहस भी हुई। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

वहीं देर शाम तक सीएमओ को उक्त आदेश नहीं मिले थे। सीएमओ डॉ.वंदना बुधवार को एक अन्य मामले की इंक्वायरी के सिलसिले में खुद भी चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में थी। कुरुक्षेत्र की सीएमओ वंदना भाटिया पहले करनाल में तैनात थीं। करनाल दौरे के दौरान विज ने भाटिया के तबादले के आदेश दिए थे। तब उनका तबादला कुरुक्षेत्र कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!