Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 08:24 PM
उपमंडल के मयोह गांव में एक युवक पंखे से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार वीरवार को मयोह गांव में अपने भाई के घर कश्मीर सिंह पुत्र हरिया (38) पंखे से लटका मिला।
धर्मपुर: उपमंडल के मयोह गांव में एक युवक पंखे से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार वीरवार को मयोह गांव में अपने भाई के घर कश्मीर सिंह पुत्र हरिया (38) पंखे से लटका मिला। कश्मीर सिंह परवाणु में काम करता था और एक दिन पहले ही अपने भाई के घर आया था। सुबह भाई का परिवार काम पर चला गया था।
कश्मीर सिंह का भाई भी एक सप्ताह बाद कहीं बाहर से घर लौटा तो उसने दरवाजा बंद पाया। जब उसने पिछले दरवाजे से देखा तो कश्मीर सिंह पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसने स्थानीय पंचायत उपप्रधान विनोद व लोगों को बुलाया। उपप्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर लोगों के बयान दर्ज किए। मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने की है।