यूथ कांग्रेसी वर्करों के संगत दर्शन में आने से माहौल गर्माया

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 11:55 PM

article

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा धूरी में किए जा रहे संगत दर्शन समारोह के आखिरी दिन माहौल उस समय गर्मा गया जब गांव बुगरां में कुछ यूथ कांग्रेसी ...

धूरी (संजीव जैन): मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा धूरी में किए जा रहे संगत दर्शन समारोह के आखिरी दिन माहौल उस समय गर्मा गया जब गांव बुगरां में कुछ यूथ कांग्रेसी वर्कर लोकसभा क्षेत्र संगरूर के यूथ कांग्रेस के प्रधान गुरतेज सिंह तेजी कक्कड़वाल के नेतृत्व में पहुंच गए।

वह मुख्यमंत्री को केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ ज्ञापन देने की कोशिश कर रहे थे। उनको मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इसके चलते कुछ समय के लिए समारोह में स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। 
 
मौके की नजाकत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने पास बुलाकर ज्ञापन ले लिया। इस अवसर पर तेजी ने कहा कि केन्द्र की सरकार द्वारा पास किए गए इस बिल से किसानों को नुक्सान पहुंचेगा। उन्होंने मांग की कि शिरोमणि अकाली दल इस बिल को रद्द करवाने हेतु अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा पर जोर डाले। इस अवसर पर लखवंत सिंह लक्खा, सुखवंत सिंह, मनप्रीत सिंह मनी और सुखपाल सिंह आदि यूथ नेता भी मौजूद थे।
 
इसके अलावा माहौल उस समय भी गर्मा गया जब गांव बुगरां के नौजवान हरदीप सिंह संधू ने मुख्यमंत्री को पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के कुछ अधिकारियों पर ट्रांसफार्मर लगाने तथा एक बैंक के खेतीबाड़ी मैनेजर पर भी रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने इस नौजवान को सबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को बुलाकर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कारवाई करने का भरोसा देकर शांत किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!